Prime Number in Hindi: अभाज्य संख्या की परिभाषा, विशेषताएँ, महत्त्व और कुछ महत्वपूर्ण तथ्य
Prime Number in Hindi: अभाज्य संख्या की परिभाषा, विशेषताएँ, महत्त्व और कुछ महत्वपूर्ण तथ्य January 07, 2025 by Educationfree गणितशास्त्र में संख्या को अनेक आधारों में वर्गीकृत किया गया है। लेकिन गणित की संख्या पद्धति में गुणनखंडों के आधार पर संख्या का वर्गीकरण तीन प्रकारों के रूप में किया गया है। भाज्य संख्या (Composite Number) अभाज्य संख्या (Prime Number) सह-अभाज्य संख्या (Co-prime Number) इस गणितीय लेख में हम अभाज्य संख्या का विस्तारपूर्वक अध्ययन करेंगे। परंतु उससे पहले हम भाज्य संख्या और सह-अभाज्य संख्या की भी संक्षिप्त जानकारी ले लेते हैं। गुणनखंडों के आधार पर संख्या का वर्गीकरण 1) भाज्य संख्या किसे कहते हैं ? ऐसी संख्या जो 1 और स्वयं के अतिरिक्त किसी अन्य संख्या से भी विभाजित हो जाती है, उसे भाज्य संख्या कहते हैं। ऐसी संख्या के 2, 3 या अधिक गुणनखंड होते हैं। जैसे – जैसे – 4, 6, 8, 9, 10 इत्यादि। कुछ भाज्य संख्याओं के गुणनखंडों का प्रारूप 4 = 2 × 2, 1 × 4 6 = 2 × 3, 1 × 6 8 = 2 × 2 × 2, 1 × 8 18 = 2 × 3 × 3, 1 × 18 2) अभाज्य संख्या किसे कहतेहैं ? ऐसी संख्या जो 1 और स्वयं के अ...